केन्द्र सरकार ने बेगूसराय में लिखा है विकास का एक नया इतिहास

केन्द्र सरकार ने बेगूसराय में लिखा है विकास का एक नया इतिहास

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री का पत्र और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिला भर के भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए यह पत्र लोगों को घर-घर जाकर पहुंचा रहे हैं। इस दौरान शुक्रवार को बेगूसराय […]

बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री का पत्र और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिला भर के भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए यह पत्र लोगों को घर-घर जाकर पहुंचा रहे हैं। इस दौरान शुक्रवार को बेगूसराय विधानसभा के रतनपुर एवं चांदपुरा पंचायत में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह के नेतृत्व में पत्र का वितरण किया गया। मौके पर कुंदन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष देेश के लिए ऐतिहासिक और प्रभावशाली रहा। यह वर्ष बेगूसराय की जनता के लिए भी ऐतिहासिक रहा है। गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल का निर्माण, बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल की स्थापना, फर्टिलाइजर का पुनर्निर्माण और फोरलेन के निर्माण ने बेगूसराय में विकास की एक नई इतिहास लिखी है। आने वाले दिनों में बेगूसराय को इंडस्ट्रियल हब के रूप में पूरे बिहार में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थी को लाभ प्रदान कर इस दिशा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। अटल पेंशन योजना में दो करोड़ 33 लाख लोगों का नाम दर्ज कर मोदी सरकार के द्वारा असाधारण कार्य किया गया है। जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा की भारत ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 142वें पायदान से छलांग लगाकर 63वें पायदान पर जगह बना ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 14 करोड़ 5 लाख किसानों को लाभान्वित एवं संशोधित योजना से लगभग दो करोड़ और किसानों को कवर करने का निर्णय लिया गया है। मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम एवं मृत्युंजय कुमार वीरेश समेत अन्य ने कहा कि कृषि, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण सेक्टरों के लिए कृषि अवसंरचना को मजबूत करने, क्षमता निर्माण एवं प्रशासनिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।प्रवासियों, किसानों, छोटे कारोबारियों एवं रेहड़ी वालों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक कदम सरकार के द्वारा उठाया गया है। आत्मनिर्भर भारत पैकेज इन सबके साथ कोविड-19 के बाद की दुनिया में मिलने वाले अवसरों को पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान अक्षय आर्या, शशांक कुमार, लालबहादुर महतों, विजय सिंह, बेगूसराय पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, आनंद राज एवं मंतोष कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी वितरण में लगे रहे।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER