पीयूष गोयल की माताजी व पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल पंचतत्व में विलीन

पीयूष गोयल की माताजी व पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल पंचतत्व में विलीन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल की माताजी व पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल (88) का शनिवार की सुबह 6 बजे शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में अंतिम दाह-संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, उनके भाई प्रदीप गोयल, जीजा राजन अग्रवाल, सीमा गोयल आदि परिवार के लोग उपस्थित थे। पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल […]
मुंबई। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल की माताजी व पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल (88) का शनिवार की सुबह 6 बजे शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में अंतिम दाह-संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, उनके भाई प्रदीप गोयल, जीजा राजन अग्रवाल, सीमा गोयल आदि परिवार के लोग उपस्थित थे।
पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल का सायन स्थित अंबर इमारत में शुक्रवार की रात करीब 2 बजे निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए शनिवार को ही सुबह 6 बजे दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती चंद्रकांता गोयल हमेशा लोगों को मातृस्नेह बांटती रहती थीं। इसी वजह से वह माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से 1990, 1995 व 1999 में तीन बार विधानसभा सदस्य चुनी गईं और लगातार 1990 से 2004 तक विधायक रहीं। क्षेत्र की जनता से उनका लगाव हमेशा एक मां की तरह ही रहता था। आम नागरिकों की सेवा व सुविधा उनके काम का अहम हिस्सा होता था। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने रेलवे मंत्री पीयूष गोयल की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER