पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है : बन्ना गुप्ता

पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है : बन्ना गुप्ता

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रांची। झारखंड कांग्रेस और रवि ट्रैवल्स एंड हेल्पलाइन के तत्वावधान में शुक्रवार को राहुल गांधी का जन्म दिवस अल्बर्ट एक्का चौक पर कोरोना सेनानियों ,सफाई कर्मियों ,पुलिसकर्मियों एवं गरीबों को भोजन कराकर एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट कर मनाया गया। राहुल गांधी द्वारा समारोह पूर्वक जन्मदिन नहीं मनाने संबंधी सलाह के अनुरूप वीरगति को प्राप्त देश के […]
रांची। झारखंड कांग्रेस और रवि ट्रैवल्स एंड हेल्पलाइन के तत्वावधान में शुक्रवार को राहुल गांधी का जन्म दिवस अल्बर्ट एक्का चौक पर कोरोना सेनानियों ,सफाई कर्मियों ,पुलिसकर्मियों एवं गरीबों को भोजन कराकर एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट कर मनाया गया। राहुल गांधी द्वारा समारोह पूर्वक जन्मदिन नहीं मनाने संबंधी सलाह के अनुरूप वीरगति को प्राप्त देश के वीर शहीदों को नमन किया गया। इसके पूर्व चीन के साथ झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखा गया। 
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर चीनी सेना के साथ झड़प में देश के लिए वीरगति को प्राप्त शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिसकर्मियों को जो पिछले तीन महीने से अल्बर्ट एक्का चौक पर उपस्थित होकर जनमानस को सेवा दे रहे थे। मंत्रियों ने अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन व उनका सम्मान किया। इस अवसर पर इंसपेक्टर  दरोगा प्रसाद राय के नेतृत्व में 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।  उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। कायराना अंदाज में हमारे जवानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है, जो माननीय हरकत भी है और देश के स्वाभिमान पर हमला भी है इसका माकूल जवाब दिया जाना चाहिए। 
बन्ना गुप्ता ने कहा कि राहुल हमारे नेता हैं। उनका जन्म दिन पहले भी हम मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार यह तय हुआ था कि गरीबों और जरूरतमंदों को मदद करके प्रतीकात्मक रूप से उनका जन्मदिन मनाया जाए। 
बादल पत्रलेख ने कहा कि राहुल का जन्मदिन हम सादगी के साथ मना रहे हैं। कार्यक्रम पहले से तय था लेकिन सहादतें हुई हैं, देश ने लाल खोया है तो हम शांति और सादगी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। जगह-जगह वीरगति को प्राप्त सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जगह-जगह कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रहे हैं। आज का दिन देश भक्तों के नाम समर्पित है। आज का दिन कोरोना योद्धाओं के नाम समर्पित है। राहुल गांधी इस देश के गरीबों के मसीहा हैं उनके लिए उनका जन्मदिन गरीबों की सेवा करके दूसरी बड़ी कोई तोहफा नहीं हो सकती है। कार्यक्रम में आयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ  शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू आदि मौजूद थे। इस दौरान  15 सौ लोगों को भोजन कराया गया। जिसमें चावल, दाल सब्जी ,पापड़ ,अचार,सलाद  दिया गया। 
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER