भारत एक ऐसा देश है जो सभी धर्मों का उद्गम स्थल है : सुब्बा राव

भारत एक ऐसा देश है जो सभी धर्मों का उद्गम स्थल है : सुब्बा राव

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। अंतरराष्ट्रीय मैत्री एवं सद्भावना युवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन डीएवी के सभागार में डॉक्टर एस एन सुब्बाराव, प्रणव कुमार प्राचार्य डीएवी, सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ भाई, अशोक भारत, अभियान एस पी एच एस गौरव, अमरेन्द्र सिंह, डॉक्टर कमलेश कुमार ,प्रो. राम निरंजन पांडे,राय […]
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। अंतरराष्ट्रीय मैत्री एवं सद्भावना युवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन डीएवी के सभागार में डॉक्टर एस एन सुब्बाराव, प्रणव कुमार प्राचार्य डीएवी, सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ भाई, अशोक भारत, अभियान एस पी एच एस गौरव, अमरेन्द्र सिंह, डॉक्टर कमलेश कुमार ,प्रो. राम निरंजन पांडे,राय सुंदर  देव शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शिविर में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए युवक, युक्तियां, राष्ट्रीय युवा योजना एवं युवा संवाद अभियान के सहयोगियों ने सुबह उठकर दिनचर्या के बाद  युवा गीत में शामिल हुए। ततपश्चात बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगा किया गया। जिसके बाद  श्रमदान कर आसपास की सफाई की गई। 10:00 बजे महान गांधी विचारक युवाओं के प्रेणाश्रोत एवं राष्ट्रीय युवा योजना के निदेशक डॉ एसएन सुब्बाराव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान  सबने मिलकर गया तत्पश्चात  सुब्बाराव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की इतिहास उपस्थित सभी को बताया गया। वहीं डॉ एसएन सुब्बाराव को विनय कुमार, अमरेन्द्र सिंह एवं प्रणव कुमार ने संयुक्त रूप से खादी वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत डीएवी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा गायत्री मंत्र के बाद स्वागत गान से किया गया। डॉ एसएन सुब्बाराव, नरेंद्र भाई एवं अशोक भारत के नेतृत्व में भारत की संतान की प्रस्तुति की गई। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के संस्कृति, वेशभूषा एवं भाषा के प्रयोगात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के दौरान बिहार, पंजाब, उड़ीसा, बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आसाम, त्रिपुरा, मेघालय, गोवा, नेपाल एवं अन्य राज्यों का बेहतरीन प्रस्तुति हुई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ एसएन सुब्बाराव ने कहा कि दुनिया का मात्र एक देश भारत है जहाँ चार धर्मो का उद्गम स्थल है। विश्व मे सभी धर्म को मानने वाले यहाँ रहते है। जब पूरा विश्व भाषाओं के आधार पर बट गया है वही भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ 18 भाषए  बोली जाती है एवं एक दूसरे का सम्मान करते है। उन्होंने कहा की विश्व में बढ़ रहे हिंसा को वर्तमान युवा पीढ़ी अहिंसात्मक तरीको से खत्म कर सकती है। बंदूक का विकल्प हमारे युवा पीढ़ी है इनको सत्य अहिंसा का  पाठ पढ़ा कर शांति  बहाल किया जा सकता है। मंच संचालन अशोक भारत एवं दिकप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उक्त जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार एवं कृष्ण कांत राज ने दी। शिविर में डॉ उमेश चंद्र , वासुदेव ठाकुर, चंद्रशेखर कुमार, बसंत कुमार राय, शशिभूषण कुमार, कुमार ओंकार, राज गुरु, सुमंत कुमार, आयोजन समिति के सभी सदस्य के साथ विभिन्न राज्यो से आये सैकड़ो प्रतिभागि उपस्थित रहे।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER