भोजपुर के फरहदा में हुए युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

भोजपुर के फरहदा में हुए युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखण्ड स्थित सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के फरहदा गांव में रविवार को बरामद  युवक के शव का मामला गरमाने लगा है। भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने कहा कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैयां गांव के सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिन की हत्या के मामले की जांच गहराई से शुरू हुई […]

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखण्ड स्थित सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के फरहदा गांव में रविवार को बरामद  युवक के शव का मामला गरमाने लगा है। भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने कहा कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैयां गांव के सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिन की हत्या के मामले की जांच गहराई से शुरू हुई है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने खुद इस मामले में दिलचस्पी ली  है और सम्बंधित थाना के पुलिसकर्मियों  को सभी आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार करने का  आदेश दिया  है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर अगवा कर सचिन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का  आदेश दिया  है। मंगलवार को भी सिन्हा ओपी थाना की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER