राबड़ी देवी व तेजस्वी पर मुकदमा गैर कानूनी : अजय सिंह

राबड़ी देवी व तेजस्वी पर मुकदमा गैर कानूनी : अजय सिंह

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
सहरसा। पटना पुलिस प्रशासन का पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मुकदमा दायर करना अलोकतांत्रिक एवं कानून विरुद्ध है।  राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और विपक्ष के बड़े सम्मानित नेताओं में एक हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक पद है और तेजस्वी यादव पूर्व उपमुख्यमंत्री भी हैं ।यह  बात शनिवार को  राजद […]

सहरसा। पटना पुलिस प्रशासन का पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मुकदमा दायर करना अलोकतांत्रिक एवं कानून विरुद्ध है।  राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और विपक्ष के बड़े सम्मानित नेताओं में एक हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक पद है और तेजस्वी यादव पूर्व उपमुख्यमंत्री भी हैं ।यह  बात शनिवार को  राजद के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह ने कही । उन्होंने कहा कि  इन दोनों नेताओं को गोपालगंज जाने की इजाजत भी नहीं दी गई और मुकदमा भी दर्ज किया गया जबकि सरकार और प्रशासन को पूर्व सूचना दी गई थी। गोपालगंज में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने राजद नेता जा रहे थे और उन्हें आवास से भी निकलने नहीं दिया गया।श्री सिंह  ने आरोप लगाया कि पटना पुलिस प्रशासन ने राजद नेताओं के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया।यह अलोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रतिकूल है। उन्हें विधानसभा स्पीकर से भी मिलने से रोका जा रहा था। उनके आवास पर पुलिस की तैनाती कर छावनी में तब्दील कर दिया गया था।प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि गोपालगंज के आरोपी विधायक को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज कांड की जांच सी बी आई से होनी चाहिए। जब सत्ता से जुड़े लोग इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं  तो आम आदमी तो भगवान भरोसे ही है। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER