लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को उपद्रवियों ने तोड़ा

लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को उपद्रवियों ने तोड़ा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह की नौ फीट ऊंची एक प्रतिमा को शुक्रवार को कुछ उपद्रवियों ने तोड़ दिया। पाकिस्तान के लाहौर के हरबंसपुरा निवासी जहीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है।  बताया जाता है कि यह उपद्रवी पाकिस्तान में कुछ कट्टरपंथियों के भाषणों से परेशान थे। हालांकि इस घटना के बाद […]
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह की नौ फीट ऊंची एक प्रतिमा को शुक्रवार को कुछ उपद्रवियों ने तोड़ दिया। पाकिस्तान के लाहौर के हरबंसपुरा निवासी जहीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। 
बताया जाता है कि यह उपद्रवी पाकिस्तान में कुछ कट्टरपंथियों के भाषणों से परेशान थे। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने पाकिस्तान के लाहौर के हरबंसपुरा निवासी जहीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपित ने अपने साथियों संग मूर्ति को खंडित करने की बात कबूल की है, जिसे लाहौर के रॉयल फोर्ट में रखा गया है।
इससे पहले अगस्त, 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय करने और दो केंद्र शासित प्रदेशों बनने से नाराज दो उपद्रवियों (अदनान मुगल और असद) ने मूर्ति तोड़ने का प्रयास किया था। 
उल्लेखनीय है कि शेर-ए-पंजाब के रूप में लोकप्रिय महाराजा रणजीत सिंह का शासन उन्नीसवीं शताब्दी के शुरुआती दौर में पंजाब क्षेत्र के आधे हिस्से में सिख साम्राज्य पर हावी था। सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह का निधन 1839 में हुआ था। इसके बाद उनकी नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण उनकी जीवनशैली की एक सौ अठारहवीं वर्षगांठ पर जून, 2019 में किया गया था। कांस्य से निर्मित इस प्रतिमा को फकीर खाना संग्रहालय के संचालन के नीचे देशी कलाकारों ने बनाया गया है जो एक घोड़े पर तलवार लेकर बैठे सम्राट को प्रदर्शित करती है। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

समाज के विकास व विकसित भारत के संकल्पना की पूर्ति में शिक्षकों की भूमिका अहम: डॉ अजय प्रकाश समाज के विकास व विकसित भारत के संकल्पना की पूर्ति में शिक्षकों की भूमिका अहम: डॉ अजय प्रकाश
राकेश कुमार पटना। कंप्यूटर एजुकेशन काउंसिल द्वारा फ्रेजर रोड स्थित एक होटल के सभागार में नेशनल कंप्यूटर एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस सह...
घोड़ासाहन मे फसल सहायता राशि मे भयानक घाल-मेल
Spurt of crime in Motihari, crumbling law and order worrying traders
डॉ सीबी सिंह और उनके पुत्र पर हुए हमले का लीगल तरीके से देंगे जवाब- ब्रह्मर्षि समाज
Gangester Lawrence Bishnoi’s aides nabbed in Motihari
अंतर्राष्ट्रीय अपराधी गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े दो कुख्यात नेपाल सीमा से गिरफ्तार
दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ धार्मिक नाटक का मंचन

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER