वियतनाम में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से 55 लोगों की मौत, 7 लापता

वियतनाम में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से 55 लोगों की मौत, 7 लापता

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
हनोई। वियतनाम में भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से पिछले 10 दिनों में 55 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता भी हो गए हैं। देश के नेचुरल डिजास्टर एंड प्रिवेंशन कंट्रोल की सेंट्रेल स्टीयरिंग कमेटी की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। गुरुवार को मरने वालों […]

हनोई। वियतनाम में भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से पिछले 10 दिनों में 55 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता भी हो गए हैं। देश के नेचुरल डिजास्टर एंड प्रिवेंशन कंट्रोल की सेंट्रेल स्टीयरिंग कमेटी की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

गुरुवार को मरने वालों की संख्या 40 हो गई थी। अधिकतर पीड़ित क्वांग त्री, थुआ थिएन हूए और क्वांग नाम से हैं। मरने वालों में बचाव टीम के 13 सदस्य थे, जो थुआ थिएन हूए के फोंग डिएन जिले में हुए भूस्खलन के कारण पीड़ितों की मदद करने के लिए जा रहे थे। साथ ही 30 से अधिक लोगों की मौत बाढ़  के पानी में बहने के कारण हो गई। बाकी लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही राहत और बचाव कार्या जारी है।

उल्लेखनीय है कि 5 से 13 अक्टूबर तक सेंट्रल वियतनाम में भारी बारिश होने के कारण बाढ़ और भूस्ख्लन से कई लोगों की मौत हो गई और बहुत नुकसान हुआ है। खेत खलिहान और लोगों के घर नष्ट हो गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER