सपा विधायक के गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या

सपा विधायक के गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुरादाबाद। मुरादाबाद देहात से सपा विधायक इकराम कुरैशी के गनर मनीष प्रताप सिंह ने बुधवार की देर रात अपनी सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही 2018 बैच का सिपाही था। आत्महत्या के कारण पारिवारिक तनाव […]
मुरादाबाद। मुरादाबाद देहात से सपा विधायक इकराम कुरैशी के गनर मनीष प्रताप सिंह ने बुधवार की देर रात अपनी सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही 2018 बैच का सिपाही था। आत्महत्या के कारण पारिवारिक तनाव माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात मनीष प्रताप सिंह सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में तैनात था। मनीष प्रताप सिंह बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर पिटारी का मूल निवासी था। सन 2018 बैच में सिपाही के पद पर पुलिस में भर्ती हुआ था। मनीष कटघर के आदर्श नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। बुधवार की देर रात करीब 2 बजे सिपाही मनीष प्रताप सिंह ने अपने कमरे में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा कि अंदर कमरे में सिपाही मृत पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि सिपाही ने पारिवारिक तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाया है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सिपाही किसी रिलेशनशिप में था। दोनों के परिवार इस रिलेशनशिप का विरोध कर रहे थे। इसी कारण सिपाही तनाव में चल रहा था। माना जा रहा है कि तनाव के कारण ही सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की है। सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER