No Title

No Title

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई। दर्शकों पर अपनी सुरीली आवाज का जादू चलने वाली मशहूर गायिका अलका याग्निक आज 54 साल की हो गई हैं। 20 मार्च, 1966 को गुजराती परिवार में जन्मी अलका याग्निक ने लगभग तीन दशक से भी जयादा संगीत की दुनिया पर राज किया है। अलका याग्निक की मां शोभा याग्निक भी गायिका थी। अलका […]
मुंबई। दर्शकों पर अपनी सुरीली आवाज का जादू चलने वाली मशहूर गायिका अलका याग्निक आज 54 साल की हो गई हैं। 20 मार्च, 1966 को गुजराती परिवार में जन्मी अलका याग्निक ने लगभग तीन दशक से भी जयादा संगीत की दुनिया पर राज किया है। अलका याग्निक की मां शोभा याग्निक भी गायिका थी। अलका ने अपनी संगीत की शिक्षा मां से ही ली और महज 6 साल की छोटी सी उम्र में वह कोलकाता के रेडियो स्टेशन में गाना गाने लगी। अलका जल्द ही संगीत में पारंगत हो गई और 10 साल की उम्र में वह अपनी मां के साथ कोलकाता से मुंबई आ गई। 14 साल की उम्र में अलका याग्निक ने पहली बार फिल्म ‘पायल की झंकार’ के गाने ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ में अपनी आवाज दी।
 इसके बाद उन्हें साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लावारिस’ का गाना ‘मेरे अंगने में’ गाने का मौका मिला। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने के बाद अलका को फिल्मों में गाने के ऑफर मिलने लगे।साल 1988 में  फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ के लिए अलका को पहली बार फिल्मफेयर का अवार्ड मिला। इसके बाद अलका ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और लगातार ऊंचाई के सीढ़िया चढ़ती गई।अपनी सुरीली आवाज के कारण लाखों दिलों पर राज करने वाली अलका ने हिंदी के अलावा उर्दू, गुजराती, अवधी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में गाने गाए हैं।
अलका ने फिल्मों के अलावा कई टेलीविजन धारावाहिकों के लिए भी गीत गाये हैं और कई सिंगिंग शो की जज भी रही। इन दिनों भी अलका जी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर सिंगिंग शो ‘सा रे गा मा पा लिट्ल चैम्प’ की जज के रूप में नजर आ रही हैं। साल 1989 में अलका ने शिलॉन्ग के बिजनेसमैन नीरज कपूर के साथ शादी कर ली। अलका और नीरज की एक बेटी है, जिसका नाम सयेशा कपूर है।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER