अद्भुत-अलौकिक दीप यज्ञ के साथ संपन्न हुआ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

अद्भुत-अलौकिक दीप यज्ञ के साथ संपन्न हुआ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

बेगूसराय । गायत्री परिवार द्वारा गृहे-गृहे गायत्री उपासना वर्ष के अवसर पर आयोजित महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव से पूरा वातावरण धर्म और अध्यात्म में लीन हो गया है। गायत्री मंत्र उच्चारण और वेद मंत्रों से वातावरण पूरी तरह से सुगंधित हो चुका है। गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज से आई टोली द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंडों में क्रमवार तरीके से गायत्री महायज्ञ कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नावकोठी के प्रखंड के पहसारा में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शनिवार की रात दीप यज्ञ के साथ संपन्न हो गया।

27dl_m_18_27032022_1

दीप यज्ञ के अवसर पर गायत्री परिवार के प्रज्ञा पुत्रों ने परिसर में दीपों की लड़ियां कुछ ऐसी सजाई की हर कोई अचंभित रह गया। गायत्री मंत्र, स्वस्तिक, यज्ञ वेदी आदि के आकार में जब दीप सजाया गया तो इसमें गायत्री परिवार के कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। इसके बाद जब सामूहिक रूप से एक साथ सभी दीप जलाए गए तो पूरा वातावरण दीपावली की तरह जगमग हो गया। इस अवसर पर शांतिकुंज से आए टोली नायक विनय केशरी ने उपासना वर्ष, प्रज्ञा पुराण तथा दीप यज्ञ के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उपासना के इस पावन वर्ष में सबके जीवन में दिव्यता जागरण के लिए आयोजित यह धर्मानुष्ठान अनेकानेक गुणा फलदाई होगा। हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा और तभी होगा 21वीं सदी का उज्जवल भविष्य।

27dl_m_19_27032022_1
मौके पर भूतपूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, अजय कुमार हर्षवर्धन, रजनीश कुमार, आशीष कुमार, डॉ. पुरुषोत्तम जायसवाल, मोती एवं उमेश सत्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सहित हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। पहसारा में महायज्ञ समापन के बाद गायत्री परिवार की टोली खोदावंदपुर पहुंच गई है। यहां रविवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है।

27dl_m_17_27032022_1

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER