राजद ने बिहार विप के लिए कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय को बनाया उम्मीदवार

राजद ने बिहार विप के लिए कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय को बनाया उम्मीदवार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पटना। बिहार में चुनाव को लेकर राजनीति हलचल तेज है। राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार तक सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी और भाजपा को छोड़ सभी ने नामांकन भी कर दिया है। अब इसके बाद सभी दल बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

                  download (3)

 इसी क्रम में राजद ने आज बिहार विधान परिषद की सीटों के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राजद ने कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सोमवार को यहां दी है।विधान परिषद के सातों सदस्यों का कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें अर्जुन सहनी, मो कमर आलम, गुलाम रसूल, रोजिना नाजिश, रण विजय कुमार सिंह, मुकेश सहनी और सीपी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा शामिल हैं।

 

उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए दो जून से नामांकन शुरू हो जाएंगे और 9 जून तक यह नामांकन हो सकेगा। वहीं 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। 20 जून को नामांकन होगा। साथ ही 20 जून को ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER