पूर्व विधायक के दो भाईयों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर

पूर्व विधायक के दो भाईयों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पटना। सूबे में अपराध चरम पर है। अपराधी बैखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को अपराधियों ने अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन सिंह के दो भाईयों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। 

 

                        download (6)

जबकि, दूसरे भाई की स्थिति गंभीर है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान शंभू सिंह के रूप में की गई है। अपराधियों ने पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के काली मंदिर रोड में गोली मारने की बात कही जा रही है। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। 

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर से एक खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि अपराधियों ने पांच गोलियां चलाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER