बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में श्रमिक नेता भाग्यनारायण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में भड़का आक्रोश, नगर थाना का किया घेराव

बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में श्रमिक नेता भाग्यनारायण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में भड़का आक्रोश, नगर थाना का किया घेराव

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

प्रशांत रंजन, मोतिहारी। श्रमिक संगठन सह कर्मचारी नेता भाग्यनारायण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में नगर निगम कर्मी व मजदूर संगठन के सदस्यों ने नगर थाना का घेराव कर दिया। विदित हो कि सोमवार की रात पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी संघ के सचिव भाग्यनारायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था।

43

इसके बाद मजदूर संगठनों में काफी गुस्सा है। मंगलवार को मजदूर संगठनों का यह गुस्सा भड़क उठा। बैनर पोस्टर लेकर सदस्य नगर थाना के समीप पहुंचे और घेराव कर दिया। समाचार लिखे जाने तक श्रमिक संगठन सदस्य आंदोलनरत थे। सदस्यों ने अपने श्रमिक नेता की रिहाई नहीं होने तक, थाना का घेराव जारी रखने की चेतावनी दी है।

नगर निगम के स्थाई, अनुबंधित एवं दैनिक भोगी कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है। उनकी मांगों में स्थायी कर्मचारियों के 6 एवं 7 वें वेतन पुनरीक्षण के बकाया राशि का भुगतान, सेवानिवृति कर्मियों के बकाया राशि का भुगतान करने, अनुबंध कर्मियों के दिसंबर 2021 से मानदेय में 10 फिसदी की बढ़ोतरी करने आदि शामिल हैं।

नगर निगम कर्मियों के हड़ताल से एक बार फिर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकांश हिस्सों में कचरा का उठाव नहीं हो रहा। इससे बाजार जाने व राहगीरों को आ रही दुर्गंध से जीना मुहाल है। मांग पूरी नहीं होने तक कर्मियों ने अनश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। नियमित रूप से कचरा का उठाव नहीं होगा, तो महामारी फैलने की आशंका प्रबल हो जाएगी।  

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER