मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही। हरपुर राय मनोबारी गांव से लापता कृष कुमार (10) वर्ष का पुलिस ने शव बरामद किया है।
कृष का शव गांव के गन्ने के खेत से मिला। वह गांव में रविवार को खेलने के क्रम में लापता हो गया था। सोमवार को शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।
परिजन व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उसके शरीर पर खून के निशान मिले हैं। बताया जाता है कि वह गांव से अचानक लापता हो गया था।
घर नहीं पहुंचने पर माता-पिता को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। नहीं मिलने पर घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने भी बच्चे की काफी खोजबीन की। बावजूद वह नहीं मिला। सोमवार को गांव में गन्ने के खेत से शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।
...जाहिर की थी अनहोनी की आशंका
कृष उमेश दास का पुत्र था। गन्ने के खेत से शव मिलने के बाद कृष की मां बिलख-बिलख कर रो पड़ी। मां कृष को याद कर बेसूध हो जा रही थी।
इधर, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
Comments