महात्मा गांधी की प्रतिमा अराजक तत्वों ने किया छतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच

महात्मा गांधी की प्रतिमा अराजक तत्वों ने किया छतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। छतिग्रस्त प्रतिमा का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

 

18dl_m_54_18092022_1

 

पुलिस के अधिकारियों ने प्रतिमा स्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

बछरावां कस्बे के मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक आदमकद प्रतिमा स्थापित है। शनिवार को शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो खंडित प्रतिमा का वीडियो बनाकर इंटरनेट मिडिया के वायरल कर दिया। खंडित प्रतिमा का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

 

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मैदान के आसपास रहने वालों लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटना में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी के सीओ मजरंजगंज को मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षक किया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER