
महिला ने किया शादी से इंकार, तो किया मारपीट, राजी नहीं होने पर किया एसिड अटैक
महिला पर शादी के लिए दबाव बनाता था ठेकेदार
मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव से बहुत ही दिल दहलाने दहलाने वाली खबर सामने आई है| जहां पर एक सनकी ने एक महिला समेत उनके पति एवं दो बच्चों पर एसिड अटैक किया| जिसमें महिला समेत तीन अन्य बुरी तरह से झुलस गए हैं|
पीड़िता ने बताया कि ज्यादा गर्मी होने के कारण अपने पति एवं बच्चों के साथ बरामदा में सोया हुआ था| देर रात राजेपुर गांव निवासी महेश भगत घर के पीछे से सिडी लगाते हुए एस्बेस्टस से नीचे आया| घर में आने के बाद वह हम लोगों के पास आया और तेजाब फेंका| इसके बाद सभी लोग कहारने लगे| आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर आए| इतने में आरोपी ने अंधेरे की फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला| आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि महेश एक नल - जल के ठेकेदार है| वह चकिया में कई जगह पर जल की ठेकेदारी की है| इसी बीच पीड़िता के बेटे की हुई दुर्घटना में ठेकेदार ने 5000 की मदद की|
पैसा ना लौट आने की स्थिति में महेश ने पीड़िता का फायदा उठाया और उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने लगा| पीड़िता के पति प्रदेश में मजदूरी करते थे| वह 20 दिन पहले ही घर आया था| पीड़िता ने आगे बताया कि महेश ने एक हफ्ते पहले आधार कार्ड से पति का नाम हटाकर महेश अपना नाम जुड़वा आया था|
थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है| आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है| पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उचित सजा का प्रवधान करेगी|
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments