प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछली बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। जिसकी शुरुआत शनिवार यानी 14 सितम्बर से हो रही है। इस दौरान पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी […]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछली बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। जिसकी शुरुआत शनिवार यानी 14 सितम्बर से हो रही है। इस दौरान पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी सांसदों से कहा है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मनाए और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर हर साल भाजपा कुछ न कुछ कार्यक्रम जरूर करती है।
पार्टी ने इस बार भी उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है, जो छह दिनों तक चलेगा। 14 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। पिछली बार सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान शिविर, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण कार्यक्रम चलाए गए थे। एक बार इस्तेमाल में आने वाली प्लास्टिक के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाया गया था, जिसे पूरे देश के कार्यकर्ताओं ने अपना अहम योगदान दिया था।
उल्लेखनीय है कि मोदी का जन्म 17 सितंबर,1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER