भोपाल : फिर चिरायु अस्पताल से 39 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ होकर लौटे घर

भोपाल : फिर चिरायु अस्पताल से 39 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ होकर लौटे घर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना से एक बार फिर जंग लड़कर 39 लोग चिरायु अस्‍पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें एक दो वर्ष के बालक गर्व किरार ने भी कोरोना को पराजित कर दिया। गर्व को गत 9 मई को कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके साथ उनकी मॉ ऋषिका […]

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना से एक बार फिर जंग लड़कर 39 लोग चिरायु अस्‍पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें एक दो वर्ष के बालक गर्व किरार ने भी कोरोना को पराजित कर दिया। गर्व को गत 9 मई को कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके साथ उनकी मॉ ऋषिका भी अस्पताल में रही। गर्व को मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। उसे मिलाकर यहां चिरायु हॉस्पिटल से 39 व्यक्तियों को पूरी तरह स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। 

अपने दो वर्षीय नन्हे बालक गर्व किरार के पॉजिटिव आने के साथ ही हॉस्पिटल में रहने आ गई मां ऋषिका किरार ने डिस्चार्ज होते हुए शासन-प्रशासन को उनके बच्चे के नवजीवन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि अपने बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर वो चिंतित थी। लेकिन यहां अच्छा इलाज और घर जैसा माहौल मिला तब मेरी चिंता खत्म हुई। अब वे अपने स्वस्थ बच्चे को लेकर अपने घर जा रही है।
इसी तरह कोरोना योद्धा थाना प्रभारी 52 वर्षीय निरंजन शर्मा ने डिस्चार्ज होते हुए शासन- प्रशासन और चिकित्सा सेवा में लगे सभी मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि 9 मई को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वे स्तब्ध थे। लेकिन अच्छे इलाज और बेहतर प्रबंधन से आज वे स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे है। अब वे पुनः जनता की सुरक्षा और सेवा का दायित्व निर्वहन करेंगे। वहीं, डिस्चार्ज हुए जहांगीराबाद निवासी 66 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि जब वे 9 मई को अस्पताल आए तो मन में बहुत डर था। लेकिन यहां की व्यवस्था, अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सो के व्यवहार से उनका डर दूर हो गया। उन्हें यहां अपने परिवार जैसा माहौल मिला है। उन्होंने शासन-प्रशासन और चिरायु अस्पताल का हार्दिक धन्यवाद दिया।           
मंगलवार को डिस्चार्ज हुए 39 लोगों में अरुण यादव, राजेश शर्मा, विनय यादव ,मनोज कनौजिया,मयंक कनोजिया, रोहन कनौजिया, जगदीश कैलाश नारायण, फुरकान मिर्जा, ममता तिवारी, उमा तिवारी, नरेंद्र धाकड़,गिरधारी लाल, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह, हरिश्चंद्र यादव, मोती लाल यादव, रूपेश साहू, रघुवीर सिंह ,रोमेश साहू, घनश्याम निखार, मुकेश साहू, डॉक्टर मयूर तायडे, हेमलता साहू, डॉ आदित्य तेजवानी, मनोज यादव,गर्व किरार, लविश यादव,गंगाराम यादव,आकाश यादव,रजनी यादव,ऋषिका किरार, स्वरूपा यादव, सरला प्रजापति, जूली लिंस, सौरभ सोनी, पूजा सिंह, निरंजन शर्मा, महिंद्रा अहिरवार, चंद्रकाम शामिल है।
चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर अजय गोयनका ने डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को 7 दिवस होम क्वारंताइन की समझाइश दी। साथ ही जिला प्रशासन को सभी के इलाज के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने डिस्चार्ज सभी व्यक्तियों से अपील की कि अच्छा खानपान रखे ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट हो सके। सर्दी, खांसी, जुकाम छींक, गले में दर्द जैसे लक्षणों की शिकायत होने पर तुरंत जिला प्रशासन द्वारा स्थापित फीवर क्लीनिक, संजीवनी अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में अपनी जांच कराए।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER