बर्थडे स्पेशल: कायम है साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी का जलवा

बर्थडे स्पेशल: कायम है साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी का जलवा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मुंबई। साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। इनके बचपन का नाम कोनिदेल शिव शंकर प्रसाद है।

1_222

फिल्मी सितारों के परिवार से संबंध होने के नाते इसका असर चिरंजीवी पर भी हुआ। बचपन से ही उनकी रुचि अभिनय में थी। उन्होंने मद्रास के एक फिल्म संस्थान में एडमिशन ले लिया।

इसके बाद चिरंजीवी ने वर्ष 1978 में फिल्म प्रनाम खारेडू में छोटी सी भूमिका से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद चिरंजीवी कई फिल्मों में छोटी भूमिका निभाते नजर आए।

इसके बाद चिरंजीवी ने ए. कोदंदरामी रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म खादी (1983) में काम किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वह रातोंरात स्टार से सुपरस्टार बन गए।

80 और 90 के दशक में चिरंजीवी की एक के बाद एक फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस दौर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चिरंजीवी के नाम का सिक्का चल रहा था।

चिरंजीवी ने साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। चिरंजीवी की प्रमुख फिल्मों में हीरो, चैलेंज, रुस्तम, इंद्रा, आज का गुंडाराज, खून का रिश्ता, प्रतिबन्ध, सई रा नरसिम्हा रेड्डी आदि शामिल हैं।

चिरंजीवी साउथ के पहले ऐसे सुपरस्टार है जिन्हे 1987 में ऑस्कर अवार्ड के लिए आमंत्रित किया गया था और वह इसमें शामिल भी हुए थे। चिरंजीवी की दो फिल्म स्वयं कृषि और पसीवादी प्रणाम को रुसी भाषा में भी डब किया गया है।

ये फिल्में हिट रही। चिरंजीवी को दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2006 में चिरंजीवी को भारत सरकार ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

साल 2008 में मेगास्टार चिरंजीवी ने राजनीति का रुख किया और प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की। हालांकि बाद में उनकी इस पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया।

राजनीति में आने के बाद भी चिरंजीवी का फिल्मों से नाता बना रहा। फिल्म हो या राजनीति चिरंजीवी को दोनों जगहों पर ही प्रशंसकों का भरपूर प्यार और सहयोग मिला।

चिरंजीवी को देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जाता है। 20 फरवरी 1980 को चिरंजीवी ने तेलुगु हास्य अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की बेटी सुरेखा से शादी की।

उनकी दो बेटी सुष्मिता व श्रीजा और एक बेटा राम चरण तेजा हैं, जो साउथ फिल्मों के अभिनेता हैं। फिल्म जगत में चिरंजीवी अब भी सक्रिय है। वह जल्द ही फिल्म गॉड फादर में अभिनय करते नजर आएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER