
Motihari Crime: दहेज मामले में पीड़िता की गला दबाकर हुई हत्या
ससुराल वाले घर से फरार, छापेमारी की जा रही है
कोटवा थाना क्षेत्र के भोपतपुर ओपी क्षेत्र के भोपतपुर बझीया गांव में दहेज कम मिलने के कारण ससुराल वालों ने एक विवाहिता 21 वर्षीय खुशी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई| पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौपा |
मृतिका खुशी कुमारी के चचेरे भाई पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के करोल गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बहन खुशी कुमार की शादी 2022 में भोपतपुर बझीया गांव के निवासी मुनचुन कुमार साह से हुई थी| मृतिका के पति मुनचुन कुमार साह प्रदेश में काम करते हैं| उन्होंने बताया कि बाइक व नगदी के लिए उनके ससुराल वालों के द्वारा उनकी बहन को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था| उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर- नागेश्वर साह, सास- मीना देवी, भैसुर- हरीकिशोर साह एवं अन्य प्रताड़ित करते रहते थे।
जब उन्हें शुक्रवार को पता चला कि उनकी बहन के ससुराल वालों के द्वारा हत्या कर शव को घर पर ही रखा है, तो इस बात को सुनने के बाद रूबी कुमारी के मायके के 2 सदस्य ससुराल गए| ससुराल पहुंचने के बाद पाया गया कि रूबी कुमारी की हत्या कर के ससुराल वाले फरार हो चुके हैं और उसके शव को घर में ही छोड़ रखा है| इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई| पुलिस घटनास्थल पर पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस हत्यारे की खोज के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments