बेंगलुरु हिंसा में 60 और गिरफ्तार

बेंगलुरु हिंसा में 60 और गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेंगलुरु। शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 60 और लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) और ईस्ट डिवीजन पुलिस ने शुक्रवार को तड़के गिरफ्तार किया है।  बताया गया है कि हिंसा के मामले नागवारा वार्ड से बीबीएमपी पार्षद ईरशाद बेगम के […]
बेंगलुरु। शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 60 और लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) और ईस्ट डिवीजन पुलिस ने शुक्रवार को तड़के गिरफ्तार किया है। 
बताया गया है कि हिंसा के मामले नागवारा वार्ड से बीबीएमपी पार्षद ईरशाद बेगम के पति कलीम पाशा भी आरोपितों में से एक हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने बताया कि हमने 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दंगों में अब तक 206 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और आरोपितों से पूछताछ जारी है।  इस बीच गिरफ्तार किए गए 81 लोगों को गुरुवार शाम को परप्पाना अग्रहारा केंद्रीय जेल भेज दिया गया और बाद में उन्हें बल्लारी सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 
फिरोज पाशा के रूप में पहचाने गए इस मामले के मास्टरमाइंड में से एक है, जिसको घटना के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किया गया था। वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का सदस्य है। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

भाजपा राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी स्वजातिए नेताओं के निशाने पर भाजपा राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी स्वजातिए नेताओं के निशाने पर
भाजपा से भूमिहारों का एक धड़ा नाराज चल रहा है | जाहीर सी बात है भूमिहारों के कई नेता विवेक...
बिगनी मलाहीन : समझने ही नहीं देती सियासत हम को सच्चाई, कभी चेहरा नहीं मिलता, कभी दर्पन नहीं मिलत
बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,  
समाज के विकास व विकसित भारत के संकल्पना की पूर्ति में शिक्षकों की भूमिका अहम: डॉ अजय प्रकाश
घोड़ासाहन मे फसल सहायता राशि मे भयानक घाल-मेल
Spurt of crime in Motihari, crumbling law and order worrying traders
डॉ सीबी सिंह और उनके पुत्र पर हुए हमले का लीगल तरीके से देंगे जवाब- ब्रह्मर्षि समाज

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER